आगरा: मेहताब बाग स्थित 11 सीढ़ी घाट पर यमुना नदी की महाआरती का आयोजन किया गया,जिसमे पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया
Agra, Agra | Feb 18, 2024 आगरा में ताज महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न पर्यटक स्थलों पर रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में मेहताब बाग स्थित 11 सीढ़ी घाट पर यमुना जी की महाआरती की गई। वाराणसी की तर्ज पर महाआरती को सम्पन्न कराने के लिए वाराणसी से विशेष पंडित बुलाए गए हैं। यह महाआरती 10 दिन तक पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी।