आगरा: शादी और विदाई से पहले आगरा में दूल्हे ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा
Agra, Agra | Feb 18, 2024 पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक मामला सामने आया है। जिसमें आगरा में दूल्हे ने शादी और विदाई से पहले पुलिस भर्ती परीक्षा को प्राथमिकता दी है। यह बात पूरे आगरा शहर में कोतूहल का विषय बनी हुई है। प्रशासन की ओर से भी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करके रखा गया था। जिसमें 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।