विदिशा नगर: बिजली-पानी संकट से जूझ रहे भोरिया के ग्रामीण पहुंचे जनसुनवाई
तहसील के ग्राम भोरिया के ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे जनसुनवाई में पहुंचकर बिजली और पेयजल की गंभीर समस्या उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दबंग लोग डीपी से जुड़े बिजली के तार काटकर चोरी कर लेते हैं, जिससे कई परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वहीं सरकारी हैंडपंपों में मोटर डालकर पानी खींचे जाने से पेयजल संकट गहरा गया है।