बीना: गौ माता राष्ट्र माता के उद्घोष के साथ खिरिया वार्ड से निकला पैदल मार्च, तहसील में 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
Bina, Sagar | Apr 27, 2026 बीना के खिरिया वार्ड स्थित श्री राम नाम सिद्ध पीठ से सोमवार सुबह एक अनोखा और भावुक पैदल मार्च निकला। देशव्यापी “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत राम नाम महाराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने “गौ माता राष्ट्र माता” के नारे लगाते हुए मार्च किया। ओर गौ को राष्ट्र माता घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।