मढ़ौरा: मुबारकपुर नहर के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मृतक के भतीजे ने दर्ज कराई प्राथमिकी
थानाक्षेत्र के मुबारकपुर नहर के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतक सोनालाल महतो के भतिजा गुड्डु महतो के लिखित आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए रविवार की सुबह ग्यारह बजे से कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया बनौता निवासी गुड्डु महतो के आवेदन पर सड़क दुर्घटना मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।