बदलापुर: तेजीबाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास और आपराधिक षडयंत्र के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बदलापुर तहसील क्षेत्र के तेजीबाजार पुलिस के द्वारा हत्या के प्रयास व आपराधिक षड्यंत्र रचने से संबंधित मुकदमे में दो वांछित अभियुक्त राजीव यादव तथा अतुल सिंह को मुखबिर खास की सूचना पर कंधी सायफन पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। वही जिसकी जानकारी पुलिस के द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए सोमवार की दोपहर 1 बजे दी गई।