रामगढ़: कोटा खुर्द में पेड़ की डाली काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद, कहासुनी के बाद मारपीट हुई, रिपोर्ट दी गई
Ramgarh, Alwar | Jun 14, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव में पेड़ की डाली काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आए तो झगड़ा होने की नौबत आ गई।जानकारी के अनुसार शनिवार को पेड़ की डाली काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही झगड़े में बदल गया।