सिवनी: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पुल निर्माण में लापरवाही का आरोप, पुराने पुल का मलबा बना ग्रामीणों की मुसीबत
Seoni, Seoni | Jul 11, 2026 मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कान्हीवाड़ा से कलांरबाकी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनाई गई लगभग 12 किलोमीटर सड़क अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नए पुल के निर्माण के दौरान पुराने पुल को तोड़कर उसका मलबा नदी में ही डाल दिया गया। पहली ही बारिश में नदी का बहाव बाधित हुआ, जिससे पानी पुल के ऊपर से गुजरन