सफीपुर: उन्नाव में भतीजे की मारपीट से चाचा की मौत, पारिवारिक विवाद में हुआ हमला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Safipur, Unnao | May 3, 2026 उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र के मोहीखेड़ा गांव में पारिवारिक विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। भतीजे द्वारा की गई मारपीट में घायल सुरेश (55) ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है, जब नशे में पहुंचे भतीजे से कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। गंभीर रूप से घायल सुरेश को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र, फिर लखनऊ रेफर किया गया