जगाधरी: फतेहपुर पुल के पास अपराध शाखा-1 टीम ने एक युवक को देसी कट्टा व 2 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
अपराध शाखा दो के इंचार्ज राकेश कुमार को सूचना मिली थी सूचना के आधार पर छोटा लपरा के रहने वाले जंगशेर को गिरफ्तार किया है। जो कि किसी वारदात की फिराक में घूम रहा था। जिससे मौके पर तलाशी लेने पर देसी कट्टे के साथ दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। जिसके बाद मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।