बौंसी: बौंसी में बीपीएससी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 263 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
Bausi, Banka | Apr 18, 2026 बौंसी बाज़ार स्थित एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की लिखित परीक्षा (द्वितीय चरण) के अंतिम दिन प्रथम पाली में सामान्य योग्यता की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।