पोलायकलां: कृषि उपज मंडी पोलायकलां में बड़ी मात्रा में हुई उपज की आवक, 4500 कट्टे हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में बुधवार को प्याज और लहसुन की बड़ी मात्रा में उपज विक्रय के लिए आई। बुधवार को मंडी में 4500 कट्टे उपज की आवक हुई। बुधवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को मंडी में प्याज की 1000 कट्टे आवक हुई और लहसुन की 3500 कट्टे आवक हुई।प्याज 2000 रुपए क्विंटल और लहसुन 10500 रुपए क्विंटल तक बिकी।