विष्णुगढ़: नरकी के नावाडीह में वज्रपात का कहर, घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़; मुआवजे की गुहार
नरकी के नावाडीह में वज्रपात का कहर, घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़; मुआवजे की गुहार। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकी पंचायत के नावाडीह गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 55 वर्षीय गोवर्धन उर्फ सोमर महतो की दर्दनाक मौत हो गई। इस वज्रपात ने हंसते-खेलते परिवार को ऐसी चोट दी है जिससे उबर पाना उनके लिए नामुमकिन है।