बागपत: बागपत में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की फसल को मिला जीवनदान
बागपत में रविवार को करीब दोपहर 12:30 बजे हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत और खुशी लेकर आई है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने इस बारिश का स्वागत किया और इसे धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी बताया। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी, जिससे धान की रोपाई और फसल की बढ़वार में मदद मिलेगी।बारिश के बाद मौसम भी