अंबिकापुर: दरिमा में प्रस्तावित नए शासकीय शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 19 जून 2026 दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे सरगुजा जिले के दरिमा में प्रस्तावित नए शासकीय शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता रैली निकालते हुए शराब दुकान के सामने पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया।