मंदसौर: माइक पर गाली देने से रोकने पर मंदसौर में युवक की हत्या, ताल कस्बे का मामला
रतलाम जिले के ताल कस्बे में तीन बहनों की शादी का समारोह डीजे विवाद के कारण हिंसा में बदल गया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने दिलीप माली पर चाकू और पाइप से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। घटना के बाद तीनों बारातें बिना फेरे लौट गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।