सहारनपुर: 6 जून को आसमान छूती महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन: जिला अध्यक्ष कांग्रेस
मंगलवार शाम 4:00 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस मुख्यालय में जून माह की मासिक बैठक हुई, जिसका संचालन संगठन प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने किया । कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकारे देश की जनता को धर्म और जाति के नाम पर लड़ा कर सत्ता में काबिज रहना चाहती है।