कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान सितारगंज से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता नारायण पाल ने पुलिस की चेकिंग को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि आखिर ऐसी क्या इमरजेंसी आ गई है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हल्द्वानी जाने के दिन ही वाहनों की चेकिंग की जा रही है। Congress- Hamesha Aapke Saath