जौनपुर: सिद्दकीपुर तिराहा से युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
सरायख्वाजा पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दीपक गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता, निवासी पतहना काजीबाजार, थाना सरायख्वाजा को 24 जुलाई 2025 को सिद्दकीपुर तिराहा से जमुहाही जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ