कुंभराज के मृगवास में बस स्टैंड पर लगने वाली साप्ताहिक हाट को मंडी में शिफ्ट कर दिया है। 4 दिसंबर को नायब तहसीलदार राजेंद्र श्रीवास्तव, सरपंच नरेश कुमार बैरागी ने कहा, 3 दिसंबर को तहसीलदार ने निरीक्षण कर सभी हाथ ठेला फल सब्जी विक्रेताओं को प्रति गुरुवार लगने वाली हाट बाजार को 4 दिसंबर से मंडी में लगाने के निर्देश दिए। बस स्टैंड पर हाथ बाजार से जाम लगता था।