धौलाना: थाना कपूर पुलिस ने जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी में आर्म्स एक्ट के अभियोग में ₹10,000 के इनामी को किया गिरफ्तार
Dhaulana, Hapur | Dec 31, 2024 हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शातिर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कपूरपुर पुलिस द्वारा जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी में आर्म्स एक्ट के अभियोग में₹10000 के पुरस्कार घोषित कस्बा डासना निवासी राजू उर्फ रियाजुद्दीन को नरेना नहर बंबा के पास से गिरफ्तार किया गया है।