पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के कसबा थाना ने अलग-अलग जगहों से एक मोटरसाइकिल और 274.610 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Apr 8, 2026
पूर्णिया के कसबा थाना के पुलिस के द्वारा बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग जगहों से एक मोटरसाईकिल सहित कुल 274.610 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त रामचंद्र मिर्धा, पिता स्व0 तनुकलाल मिर्धा, सा0 दुर्गापुर, वार्ड नं0 04, थाना कसबा, जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार करने अग्रिम कारवाई करते हुए बुधवार को शाम के लगभग 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया