गोसाईगांव हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद, 3 साल बाद मिला न्याय नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव में हुई चर्चित हत्या कांड में आखिरकार पीड़ित परिवार को न्याय मिल गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतु कुमारी की अदालत ने आरोपी गुलशन कुमार को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।