बालोद: भाजपा स्थापना दिवस पर 26 परिवारों को पक्के मकान का तोहफा, PM आवास योजना 2.0 के तहत स्वीकृति पत्र वितरित
Balod, Balod | Apr 7, 2026 भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बालोद नगर में 26 गरीब परिवारों के लिए खुशियों का मौका बना, जब उन्हें अपने पक्के मकान के निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। यह पहल प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत की गई, जिससे पात्र हितग्राहियों के घर का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।