दुधि: बीजपुर में बावली से मगरमच्छ को वन विभाग ने रेस्क्यू कर रिहंद जलाशय में छोड़ा
सोनभद्र के बीजपुर में ग्राम पिंडारी की बावली में मगरमच्छ देखे जाने के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर रिहंद जलाशय में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने रेस्क्यू की पुष्टि की।