मंदसौर: ग्राम लसूडिया में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम लसूडिया में जावरा रोड किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए,बाद में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की, शव के ऊपर झाड़ियां और टहनियां डाली गई थीं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही हे, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है,