चितरंगी: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सिंगरौली जिले में 1 अगस्त को होगा आगमन
माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सिंगरौली जिलें के विकास खण्ड चितरंगी में आगमन 1 अगस्त को होगा। प्रदेश के लाडली बहनो द्वारा दिये गये अपार समर्थन के लिए उनके प्रति आभार प्रदर्शित करने के साथ साथ उन्हे इस वर्ष श्रवण मास में राखी के पूर्व विशेष उपहार दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।