गाज़ीपुर: गाजीपुर में 4 करोड़ की हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, बिरनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
गाजीपुर पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिरनो थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इन्द्रजीत विश्वकर्मा और अरशद जमाल उर्फ...