झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है। कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अबतक निर्वाचित सभी विधायकों ने जनता के बुनियादी समस्याओं के समाधान के बदले सिर्फ अपनी झोली भरकर कई पीढ़ियों के लिए अकूत सम्पत्ति इक्ट्ठा करने का काम किया है।