मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर के बैंक कॉलोनी में बंद घर से 5 हजार नगद औऱ तीन लाख के गहनों की चोरी, ग्रिल काटकर औऱ दरवाजा तोड़कर हुई घटना
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बीसफुटा पुल रोड स्थित बैंक कॉलोनी में रहनेवाले नकुल कुमार पटेल के घर में चोरी हो गयी। चोर घर से पांच हजार नकद व तीन लाख से अधिक रुपए का आभूषण चुरा ले गये। भुक्तभोगी ने सोमवार को बताया कि घर में कोई नहीं था। परिवार के सदस्य 5 सितंबर की शाम करीब चार बजे तीज व्रत करने पैतृक गांव नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कठौतिया गये थे।