मेदिनीनगर (डालटनगंज): कुंड मुहल्ला टीलहापर इलाके में महिला की गला काट कर हत्या, पति पर लगा आरोप-मौक़े से फरार
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कुंड मुहल्ला टीलहापर में एक महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया जा रहा है। मौक़े से पति फरार बताया जाता है। महिला की पहचान कुंड मुहल्ला टीलहापर निवासी 45 वर्षीया शायरा बानो पति शहाबु अंसारी के रूप में हुई है। हत्या को गोतिया परिवार से चल रहे जमीन विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।