मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव के बनरचुआ टोला निवासी मुन्ना सिंह का 14 वर्षीय पुत्र नारद कुमार सिंह का शव बनरचुआ तालाब से बरामद किया गया। सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।