गुना नगर: दर्दनाक घटना शादी से लौट रहे चाचा भतीजे की कार बाइक एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत, आरोन गुना मार्ग सेमरी घाटी के पास हादसा
गुना में बजरंगगढ़ थाना के आरोन गुना रोड पर सेमरी घाटी के पास कार और बाइक का 20 जून सुबह भीषण एक्सीडेंट हो गया। घटना में ग्राम उनारसी कला निवासी चाचा रघुवीर यादव भतीजे बलवीर यादव की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। चाचा भतीजे गुना से शादी से घर जा रहे थे। दोनों बहन उछलकर खेतों जा पहुंचे।