इंदौर: मंत्री तुलसी सिलावट ने कलेक्टर कार्यालय में पौधे लगाए, पीएम मोदी के अभियान के तहत लोगों से भी पौधारोपण करने की अपील की
Indore, Indore | Mar 23, 2025 इंदौर में जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कलेक्टर कार्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां नाम अभियान की सराहना करते हुए, सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। मंत्री सिलावट ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए।