इंदौर: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से 3 करोड़ रुपये की ठगी, क्राइम ब्रांच ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 23, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच पर फरियादी डॉक्टर ने शिकायत की थी की व्हाट्सएप के माध्यम से एक युवती के संपर्क में आए। जिसने शेयर मार्केट में मुनाफा देने के नाम पर वेब बुल नाम की एक वेबसाइट पर उनका अकाउंट रजिस्टर कराया और उसके बाद उनके साथ ट्रेडिंग करना शुरू कर दिया। ट्रेडिंग के 2 बार के प्रॉफिट उनके अकाउंट में भेजे गए और करोड़ों रुपए के इन्वेस्टमेंट के नाम पर ले लिए।