बिजनौर: बिजनौर के मोहनपुर वन ब्लॉक में जिला प्रशासन ने वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया
Bijnor, Bijnor | Nov 25, 2024 बिजनौर में आज सोमवार को करीब 12 बजे DM के आदेश पर वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया है। मोहनपुर ब्लॉक में पहुंचकर बाउंड्री पिलर खोज कर वन विभाग की टीम में निशान लगाए हैं। ताकि वन भूमि को कब्जा मुक्त कराकर प्लांटेशन करके वनों की रक्षा की जा सके। इस मौके पर बंदोबस अधिकारी भी मौजूद रहे