बिजनौर: गांव शादीपुर डल्ला में धार्मिक स्थल पर युवक ने की तोड़फोड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Nov 25, 2024 बिजनौर में सोमवार को समय करीब 3:00 थाना कोतवाली शहर के गांव शादीपुर डल्ला में शाहनवाज नाम के युवक ने धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की और लोगों के साथ गाली गलौज करके फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।