चिरईडोंगरी रेलवे के समीप इंद्री वेयरहाउस में धान खरीदी के दौरान एक किसान के साथ कथित रूप से बड़ा घपला सामने आया है। शुक्रवार को चार बजे ग्राम झिलवानी, ग्राम पंचायत चंदिया निवासी किसान राम सिंह मरावी ने वेयरहाउस प्रभारी सहित कर्मचारियों पर धान खरीदी में अनियमितता और 70 कट्टी धान का हिसाब न देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।