धनवार: गिरिडीह: फर्जी GST अधिकारी बनकर आभूषण व्यवसायी से ₹20 लाख के जेवर की लूट, पुलिस जांच में जुटी
गिरिडीह के धनवार में बुधवार संध्या शाम को घटी एक हैरान करने वाली घटना ने लोगों को बॉलीवुड फिल्म Special 26 की याद दिला दी, जिसमें नकली अधिकारी बनकर ठगी की जाती है। यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ—फिल्मी अंदाज में। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के धनवार में स्वर्ण आभूषण कारीगर हरिहर साव के घर के पास काले शीशे वाली स्कॉर्पियो आकर रुकी।