सिकंदराराऊ: नगला जलाल के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, गंभीर घायल, आरोपी बाइक छोड़कर फरार
नगला जलाल के पास बाइक सवार दूधिया ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दूधिया नशे में बताया गया है। कुछ आगे जाकर उसने राहगीर को भी टक्कर मार दी और खुद भी गिर पड़ा। इसके बाद वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। वही दुर्घटना के बाद जुटे लोगों के द्वारा घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।