सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित रेवा सभा कक्ष में जिला प्रशासन नर्मदापुरम द्वारा जिले में “आरोग्यम नर्मदापुरम” नवाचार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया कलेक्टर सोमेश मिश्रा सहित सभी एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।