सागर शाहगढ बंडा हाईवे दलपतपुर,के पास दिशा निर्देशक बोर्ड गिरा जिससे लगा भारी जाम |sagar
पहली बारिश में निर्माण कंपनी की खुली पोल, दिशा-सूचक बोर्ड गिरा
सागर। जिले में हुई तेज बारिश ने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छतरपुर ग्रामीण मार्ग पर दलपतपुर के पास लगी दिशा-सूचक (साइन) बोर्ड संरचना बुधवार शाम तेज बारिश और हवा के चलते गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम को हुई जोरदार बारिश के दौरान सड़क किनारे लगाया गया दिशा-सूचक बोर्ड अचानक भरभराकर गिर पड़ा और सड़क पर आकर अटक गया। इससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण और उससे जुड़े कार्यों में लापरवाही बरत