झालरापाटन: झालावाड़ में भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, समर्थन मूल्य, फसल बीमा और मुआवजे की मांग की
झालावाड़ में भारतीय किसान संघ ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने समर्थन मूल्य, फसल बीमा और मुआवजा भुगतान से संबंधित मुद्दों पर आक्रोश व्यक्त किया और समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इससे पहले, भारतीय किसान संघ की जिला बैठक किसान भवन झालावाड़ में जिला अध्यक्ष राध