शिवपुरी नगर: शिवपुरी में स्कूल बसों की सघन जांच, 8 वाहनों पर कार्रवाई, 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
प्रदेशभर में चल रहे 10 दिवसीय स्कूल बस जांच अभियान के तहत 9 जुलाई को शिवपुरी यातायात पुलिस ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर करीब 40 स्कूल बसों और स्कूल वाहनों की जांच की। जांच के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले 8 स्कूल बसों और वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इनसे कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।