गुना नगर: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर विधायकों को डराने खरीदने साजिश के लगाए आरोप, गुना मे विरोध
गुना में हनुमान चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने 10 जून को मौन धरना प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रजनी शर्मा ने कहा, मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करवाने का भाजपा पर आरोप लगाया। बोले, कांग्रेस विधायकों को खरीदने और डराने की साजिश नाकाम होने पर ऐसा किया गया। चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।