गोरौल: दिन दहाड़े बाइक सवार 6 अपराधियों ने कलकत्ता अलंकार आभूषण दुकान से पिस्टल के बल पर ₹20 लाख के आभूषण लूटे
दिन दहाडे बाईक सवार 6 अपराधियों ने पिस्टल के बल पर शुक्रवार को डेढ बजे दिन में गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक के निकट कलकत्ता अलंकार आभूषण दुकानदार को कब्जे में लेकर मारपीट करते हुए 20 लाख रुपये का आभूषण लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा , महआ एसडीपीओ गोरौल थानाध्यक्ष साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पडताल किया।