अनूपगढ़: समाजसेवी संस्था सेवा भारती ने अनूपगढ़ की मजहबी सिख बस्ती में जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह में भरा भात
समाजसेवी संस्था सेवा भारती ने अनूपगढ़ की मजहबी सिख बस्ती में सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह में मामा और बुआ बनकर भात भरा है। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने यह भात हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार भरा। इस दौरान घरेलू जरूरत का सामान भी उपहार स्वरूप कन्या को दिया गया।