आंवला: आंवला में गौशाला के पास मृत और बीमार गोवंश मिले, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे और प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाया
आंवला तहसील के बिलोरी गांव में सोमवार को दोपहर साढे तीन बजे एक गौशाला के पास मृत और बीमार गोवंश मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीमार गोवंश का उपचार कराया और मृत गोवंश को गड्ढा खोदकर दफनाया।