मंझनपुर: मंझनपुर कोतवाली परिसर में मोहर्रम पर अमन-चैन का संदेश, सदर एसडीएम व सीओ ने ताजियादारों के साथ की बैठक
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए मंझनपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीएम आकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने की। इसमें कस्बा मंझनपुर के अलावा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ताजियादारों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।