बेतिया साइबर थाना ने एक महिला को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करवाकर ब्लैकमेल करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने साइबर थाना में आवेदन देकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पति की फर्जी आवाज निकालकर फोन किया और कहा कि उनके पति गलत काम करते पकड़े गए हैं तथा जान से मारने की धमकी दी।